रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियन्स के जुड़े बुमराह
मुंबई, रविवार, 06 अप्रैल 2025। मुंबई इंडियन्स को रविवार को मजबूती मिली जब उसके शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले टीम से जुड़ गए। अभी हालांकि यह पता नहीं चला है कि भारत के इस शीर्ष तेज गेंदबाज को टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की फिटनेस मंजूरी मिली है या नहीं। मुंबई इंडियन्स ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘‘कभी शावक रहा अब शेर, शेर फिर से जंगल का राजा बनने के लिए वापस आ गया है।’’ बुमराह जनवरी की शुरुआत से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं जब उन्हें सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ से संबंधित समस्या हुई थी। अंततः उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला और उसके बाद चैंपियन्स ट्रॉफी से भी बाहर होना पड़ा।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
