महाराष्ट्र के देवगिरी किले में आग लगी, कोई हताहत नहीं
छत्रपति संभाजीनगर, मंगलवार, 08 अप्रैल 2025। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक देवगिरी किले में मंगलवार सुबह आग लग गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे किले के ऊपरी हिस्से में घास में आग लगी। देवगिरी किला (जिसे दौलताबाद किला भी कहा जाता है) जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
एक अधिकारी ने बताया कि किले के ऊपरी हिस्से में लगी वनस्पति में आग लग गई और यह आग तेजी से इमारत के पीछे के क्षेत्र में फैल गई। किसी पर्यटक या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग को अलर्ट कर दिया गया था, लेकिन किला ऊंचाई पर होने के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए। प्रशासन अब आग के अपने आप बुझने का इंतजार कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल दमकल कर्मी मौके पर तैनात हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
