राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी, मिल सकती है थोड़ी राहत
जयपुर, बुधवार, 09 अप्रैल 2025। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है हालांकि आगामी एक दो दिन में इससे कुछ राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर आगामी 24 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 11 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अनुसार, आंधी बारिश के असर से इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा भीषण गर्मी से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं 14-15 अप्रैल से पुनः तापमान में बढ़ोतरी होने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में पारित
- बदली परिस्थितियों में संशोधन प्रासंगिक
जयपु ...
-
खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी जुड़वा सकते हैं नाम - जल संसाधन मंत्री
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह ...
-
नागौर और मेड़ता जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिल ...
