राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व आंधी का अनुमान
जयपुर, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी व बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में अगले 2-3 दिन दोपहर बाद बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ, आंधी-बारिश की संभावना है और इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।
विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद आंधी तथा हल्की बारिश की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक असर 11-12 अप्रैल को रहेगा। 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने व हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 13 अप्रैल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 14-15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में पुनः अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज होगा तथा गर्मी और लू का नया दौर शुरू होगा।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
