राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा
जयपुर, शनिवार, 12 अप्रैल 2025। राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा बहादुरपुर में 29.0 मिलीमीटर दर्ज की गई| मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान नागौर के खिंवसर में 20 मिमी, चित्तौड़गढ़ के भोपालसागर में 15 मिमी, डीग में 14 मिमी, अलवर में 12.4 मिमी, अलवर के मंडावर, किशनगढ बास में 11 मिमी, जोधपुर के लूणी और हनुमानगढ के भादरा में 10 मिमी, और अन्य कई स्थानों पर 8 मिमी से लेकर 4.5 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान कोटा में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है| वहीं हनुमानगढ के संगरिया में रात का तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को एक बार पुन: जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी- बारिश तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार से आगामी चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जैसलमेर में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के बीच होने का अनुमान है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
