झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची, रविवार, 13 अप्रैल 2025। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अब अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिम सिंहभूम जिले में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को रांची में ‘झारखंड जगुआर’ मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की। मीडिया से बात करते हुए सोरेन ने कहा, ‘नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान हम कई जवानों को खो चुके हैं। जवानों की वजह से ही हम सफल अभियान की ओर बढ़ रहे हैं।’
उन्होंने यह भी कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचेगा। राज्यपाल गंगवार ने कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राज्य सरकार इस प्रकार की घटनाओं को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार शहीद के परिवार का ध्यान रखेगी।’ माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये गठित विशेष बल झारखंड जगुआर के सिपाही सुनील धान और सीआरपीएफ जवान विष्णु सैनी शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए थे। दोनों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया था। पुलिस के एक बयान के अनुसार, धान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सैनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
