केजरीवाल ने अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, सोमवार, 14 अप्रैल 2025। आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। केजरीवाल ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा 'भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हम बाबा साहेब को अपना आदर्श मानते हैं। उनके दिखाये रास्ते पर चलकर हम हर व्यक्ति तक शिक्षा, सम्मान और सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं।' नेता विपक्ष आतिशी ने कहा कि गोविंदपुरी में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाए, जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और आगे बढने का बराबरी का अवसर मिले , उनके इसी सपने को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
