बदायूं में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मरे, तीन घायल
बदायूं, गुरुवार, 17 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार भोर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह लगभग चार बजे ग्राम बेनी नगला निवासी बाबूजी की पत्नी रीना को प्रसव पीड़ा होने के कारण फतेहगंज पश्चिमी से ट्रैक्टर द्वारा सीएससी दातागंज लाया गया था। प्रसूता को भर्ती करने के बाद ट्रैक्टर द्वारा ही बाबूजी एवं उसके साथ अन्य पांच लोग वापस गांव जा रहे थे कि रास्ते में ढिलवारी गांव के सरकारी स्कूल के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सुखपाल,राकेश, मनोज,बाबूजी और बबलू घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने सुखपाल (21) व राकेश (22) को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य तीन को जिला अस्पताल बदायूं के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में घायल एवं मृतक सभी एक साथ रहकर फतेहगंज पश्चिमी में राजू लाला के यहां भट्टे पर काम करते थे और वहीं से भट्टे वाले लाला का ट्रैक्टर लेकर रात्रि में ही गांव आए थे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
