बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से हथियार बरामद किए
चंडीगढ़, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान में अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से 14 मैगजीन और छह पिस्तौल बरामद कीं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमृतसर जिले के महवा गांव से सटे एक खाली खेत में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पीले रंग की टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ। वह पैकेट धातु के तार से बंधा था। उन्होंने बताया कि पैकेट खोलने पर, इसके अंदर छह पिस्तौल और 14 मैगजीन मिलीं। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण हथियारों की बरामदगी हो पाई।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
