दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने दिए अवैध ढाबों पर कार्रवाई के आदेश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में संचालित अवैध ढाबों को ध्वस्त कर दिया जाए और उनके पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएं। विभिन्न नागरिक मुद्दों की समीक्षा के लिए पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के दौरे पर आए सिरसा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि एक विशेष क्षेत्र में 40-50 से अधिक ढाबे और मांस की दुकानें बिना अनुमति के संचालित हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अवैध प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ कई अवैध ढाबे और मीट की दुकानें हैं… एक ही गली में 40-50 ऐसे ढाबे बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं। दिल्ली या किसी भी इलाके में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज मैंने जिला आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे कार्रवाई करें और इन सभी अवैध ढाबों को ध्वस्त करें। उन्हें सील किया जाएगा और उनके पानी और बिजली के कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे।’’
सिरसा ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए कि राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी गैरकानूनी गतिविधियां पूरी तरह से बंद हों। प्रदूषण से निपटने के उपायों पर उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण वाले क्षेत्रों में जीपीएस युक्त पानी के टैंकर तैनात करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ जहां भी प्रदूषण का स्तर अधिक है, वहां धूल को नीचे लाने के लिए इन टैंकरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उनकी आवाजाही और गतिविधि पर दैनिक आधार पर नज़र रखी जाएगी।’’ सिरसा ने कहा कि दिल्ली में पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
