महाकुंभ बसाने वाले लल्लूजी के गोदाम में भीषण आग
प्रयागराज, शनिवार, 19 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शास्त्री ब्रिज के बीच में काली सड़क पर स्थित कुंभ मेला बसाने वाले लल्लू जी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से भगदड मच गया है। सूत्रों ने बताया कि आग सुबह 6:30 बजे लगी। जिलाधिकारी समेत कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गोदाम में रखे बडी संख्या में बांस-बल्लियां, टेंट के पर्दे, रजाई-गद्दे, कुर्सी-मेज और प्लाईवुड में आग लगी है। आधा दर्जन से अधिक फायर टेंडर आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल रही है। सेना और आसपास के सभी जिलों से फायर टेंडर आग बुझाने के लिए बुलाए गए है। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो किमी एरिया को सील कर दिया। आसपास के क्षेत्र के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। आग कैसे लगी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
