तमिलनाडु के राज्यपाल रवि, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल चौहान ने की उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात
नई दिल्ली, शनिवार, 19 अप्रैल 2025। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में कहा गया, ‘‘ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।’’ इसके अलावा, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने भी उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘‘प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।’’
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
