जीप नदी में गिरी, आठ की मौत, छह अन्य गंभीर धायल
दमोह, मंगलवार, 22 अप्रैल 2025। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आज एक जीप के नदी में गिरने के कारण उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरी गांव के समीप एक जीप सुनार नदी के पुल पर से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस वजह से उसमें सवार एक बालिका समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों का इलाज किया जा रहा है। जीप में सवार व्यक्ति पड़ोसी जबलपुर जिले के निवासी बताए गए हैं।
Similar Post
-
लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
लुधियाना, सोमवार, 18 मई 2026। तीन निजी स्कूलों को सोमवार को बम से ...
-
नीट मामले में कोचिंग सेंटर का संस्थापक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ...
-
यूडीएफ सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, केएसआरटीसी बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 18 मई 2026। केरल में नवगठित संयुक्त लोकता ...
