अंबेडकर प्रतिमा के अनादर और दलितों पर हमले की घटनायें शर्मनाक: मायावती
लखनऊ, मंगलवार, 22 अप्रैल 2025। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश के मुरैना मेंं अंबेडकर जयंती के अवसर पर जुलूस पर हमला और अन्य राज्यों में अंबेडकर प्रतिमा का अपमान तथा दलितों के खिलाफ हिंसात्मक वारदाते शर्मनाक हैं जो सरकारों के दोहरे चरित्र को दर्शाती हैं। सुश्री मायावती ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा 'संविधान निर्माता भारतरत्न परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर इस बार देश के कई राज्यों में इनकी प्रतिमा का अनादर व उस मौके पर कार्यक्रम/जुलूस पर सामंती तत्वों के हमलों में अनेक लोगों के हताहत होने की घटनाएं अति-शर्मनाक व यह सरकारों के दोहरे चरित्र का प्रमाण।
उन्होने कहा 'ऐसे दुखद मामलों में खासकर मध्य प्रदेश के मुरैना में अम्बेडकर जुलूस पर हुए हमले में दलित की हुई हत्या व अनेकों के घायल होने की घटना अति-निन्दनीय, जिसमें दोषियों के विरुद्ध अभी तक भी सख्त कार्रवाई नहीं किये जाने से राज्य सरकार इसमें स्पष्ट संलिप्तता को लेकर कठघरे में है। बसपा प्रमुख ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि दलित संतों,गुरुओं और महापुरुषों के अपमान की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें वरना दलित समाज उन्हे कभी माफ नहीं करेगा।
उन्होने कहा 'केन्द्र व सभी राज्य सरकारें दलितों पर ऐसे हो रहे अन्याय-अत्याचार व इनके महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के अनादर-अपमान की घटनाओं को गंभीरता से लेकर जरूर सख्त कार्रवाई करके इसे रोकें, वरना इन वर्गों के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे अर्थात् सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें। सुश्री मायावती ने कहा 'साथ ही, ऐसी जातिवादी घटनाओं से स्पष्ट है कि केन्द्र व राज्य सरकारें बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती आदि पर जो कार्यक्रम आयोजित करती हैं वे सब दलितों के वोट के स्वार्थ की खातिर पूर्णतः छलावा है। दलित समाज ऐसे दोहरे चाल, चरित्र व चेहरे वाली पार्टियों से जरूर सावधान रहें।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
