मुंबई में ईडी कार्यालय में भीषण आग
मुंबई, रविवार, 27 अप्रैल 2025। दक्षिण मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में रविवार तड़के भीषण आग लग गयी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई दमकल सूत्रों ने यहां बताया कि आग दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में स्थित केंद्रीय एजेंसी कार्यालय कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी। दमकलकर्मी और बचाव दल घटनास्थल पर तड़के करीब 02:39 बजे पहुंचे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि आग पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक ही सीमित रही। अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया में आठ दमकल गाड़ियां, छह बड़े पानी के टैंकर, एक सीढ़ी, एक श्वास तंत्र वैन, एक बचाव वैन, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक एम्बुलेंस शामिल हैं, जो बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
