भजनलाल ने की नड्डा से मुलाकात
जयपुर, मंगलवार, 29 अप्रैल 2025। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की है। शर्मा अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार रात श्री नड्डा से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री नड्डा को राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं जन स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
