झारखंड: कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली छह मई को आयोजित की जाएगी, खरगे होंगे शामिल
रांची, मंगलवार, 29 अप्रैल 2025। कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की राज्यस्तरीय ‘संविधान बचाओ’ रैली छह मई को आयोजित की जाएगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाग लेंगे। पहले यह रैली तीन मई को आयोजित होने वाली थी। कमलेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘पार्टी ने राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ’ रैली को तीन मई के बजाय छह मई को करने का फैसला किया है। रैली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।’ उन्होंने कहा कि कई मंत्री, विधायक और सांसद भी रैली में भाग लेंगे जो संभवतः पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। कमलेश ने बताया कि रैली के बाद पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी। उन्होंने कहा, ‘‘बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है।’’
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
