दिल्ली के गांधी नगर बाजार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, बुधवार, 30 अप्रैल 2025। दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार दोपहर एक दुकान में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अपराह्न 2.05 बजे एक दुकान में आग लगने की घटना के बारे में सूचना मिली और दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हमने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है।’’ उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो और अधिक दमकल गाड़ियां तैनात की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
