छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
गरियाबंद, शनिवार, 03 मई 2025। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के वापस लौटने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
