राजस्थान के चुरू में ओले गिरे, कई जगह बारिश
जयपुर, रविवार, 04 मई 2025। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई है जबकि अनेक जगह बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के दौरान राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान राजधानी जयपुर के साथ साथ बारां, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बीकानेर व पाली जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार शाम तेज आंधी के बाद बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी। इसने एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के अनेक भागों में मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसी तरह, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में पांच से सात मई के दौरान तीव्र मेघ गर्जन, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि छह से सात मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
