सड़कें या रेलमार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: मान
चंडीगढ़, सोमवार, 05 मई 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि धरना प्रदर्शन कर सड़क या रेलमार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने सोमवार को 'एक्स' पर अपने एक संदेश में कहा कि 'पंजाब में ऐसी कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल जिससे सड़कें या रेलें अवरुद्ध हों या आम लोगों को परेशानी हो और उनकी दैनिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो, उसे जनता के विरुद्ध माना जाएगा। सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को ध्यान देना चाहिए। विरोध करने के और भी तरीके हैं, सिर्फ लोगों को परेशान करना सही नहीं है। अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
