कानपुर में आग लगने से परिवार के पांच सदस्यों की मौत
कानपुर, सोमवार, 05 मई 2025। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के चमनगंज इलाके में एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से एक दंपत्ति और उनकी तीन पुत्रियों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रेमनगर इलाके में बीती देर रात एक जूता कारोबारी दानिश की छह मंजिला इमारत में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इमारत के भूतल में जूते की फैक्ट्री थी, जबकि परिवार के मालिक और उनके भाई कासिफ का परिवार ऊपरी मंजिलों पर रहते थे। रविवार को फैक्ट्री बंद थी और कासिफ अपनी रिश्तेदारी में जाजमऊ गये थे जबकि दानिश (45) उनकी पत्नी नाजली सबा (42),बेटी सारा (15),सिमरा (12) और इनाया (7) इमारत में मौजूद थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने केमिकल के ड्रम के कारण जल्द ही विकराल रुप धारण कर लिया और देखते ही देखते गैस सिलेंडर और एसी के कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गये। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया और करीब 40 दमकल की गाड़ियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। देर रात करीब दो बजे तीन लोगों के शव निकाले जा चुके थे जबकि तड़के आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और दो और शव झुलसी हालत में बाहर निकाल गये हैं। सूत्रों ने बताया कि इमारत के अंदर फंसे पांच लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन नाबालिग बेटियों के रूप में की गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
