खरगे-प्रियंका ने मोतीलाल नेहरू को जयन्ती पर किया नमन
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 मई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।खरगे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा 'महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, पं० मोतीलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उनके द्वारा तैयार की गई 'नेहरू रिपोर्ट' में सबसे पहले, सभी भारतीयों के लिए मतदान का अधिकार व मौलिक अधिकारों की अवधारणा का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय आंदोलन में उनका अभूतपूर्व योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इससे पहले श्रीमती वाड्रा ने संसद के सेंट्रल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
