वोल्टास का मुनाफा चौथी तिमाही में दोगुना से ज्यादा होकर 236 करोड़ रुपये पर
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने बुधवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ दोगुने से ज्यादा होकर 236 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में 111 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही में वोल्टास की कुल आय सालाना आधार पर 4,257 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,847 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा समूह की कंपनी का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 834 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 248 करोड़ रुपये था। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर सात रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।
Similar Post
-
रेपो दर में बढ़ोतरी से शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स 429 अंक गिरा
नीतिगत ब्याज दर (रेपो) में करीब चार साल बाद पहली बार बढ़ोतरी होने और ...
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
