ममता बनर्जी ने रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
कोलकाता, शुक्रवार, 09 मई 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर की रचनाएं पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रही हैं। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में टैगोर के प्रसिद्ध कविता संग्रह ‘गीतांजलि’ की कुछ पंक्तियों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर, हम उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं और नमन करते हैं। हम उन्हें न केवल 25 बैशाख पर, बल्कि हर दिन याद करते हैं। वह हमारी दिशा में, हमारी भाषा में, हमारी आशा में – हर चीज में हैं! उनकी रचना की रोशनी से पूरी दुनिया रोशन है।’ बंगाली कैलेंडर के अनुसार, बैशाख माह की 25 तारीख को टैगोर की जयंती ‘रवींद्र जयंती’ के रूप में मनाई जाती है।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
