कांग्रेस ने सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए भुवनेश्वर में तिरंगा यात्रा निकाली
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 09 मई 2025। ओडिशा कांग्रेस ने देश के सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रवार को यहां तिरंगा यात्रा निकाली। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राम मंदिर चौक से मास्टर कैंटीन चौक तक तिरंगा लेकर मार्च किया। दास ने कहा, ‘हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वह (पाकिस्तान) भारत के मनोबल और ताकत के सामने टिक नहीं सकता।’ रैली में राज्य प्रभारी अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम के अलावा विधायक रमेश जेना और सोफिया फिरदौस समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया और सशस्त्र बलों की सराहना में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन दे रही है। दास ने कहा, ‘हमारी सेना आतंकवादियों को हमेशा के लिए खत्म करने पर काम कर रही है और हम उनके साथ खड़े हैं। कल हमने अपने सैनिकों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। आज हमने ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया।’
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
