पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस पर बधाई दी
कोलकाता, रविवार, 11 मई 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को सभी माताओं को मातृ दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां प्रेरणा, प्यार की मूर्त रही है और वह हमारे अस्तित्व में मौजूद है। अपनी दिवंगत मां के बेहद करीब रहीं बनर्जी ने उन्हें याद किया श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मातृ दिवस पर मैं सभी माताओं को तहे दिल से सलाम करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मां- दुनिया का सबसे प्यारा नाम। चाहे वह जन्म देने वाली मां हो या मातृभूमि- वह हमारी प्रेरणा, हमारा प्यार, हमारी अभिलाषा जुनून है। वह हमारे पूरे अस्तित्व में मौजूद है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने अपनी कई परियोजनाओं में अपनी मां को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मां-धरती-मानुष’ की शुरुआत मेरी मां से हुई है।’’ बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपने लिखे कई गीतों और कविताओं में माताओं का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में ऐसे ही एक गीत की कुछ पंक्तियां साझा कीं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
