राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, सोमवार, 12 मई 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी घटना पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
