दिल्ली विधानसभा में राज्यपाल वीके सक्सेना ने 500 किलोवाट के सौर संयंत्र की आधारशिला रखी
नई दिल्ली, सोमवार, 12 मई 2025। दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी। शिलान्यास के दौरान दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा समेत कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधानसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र को 45 दिनों के भीतर स्थापित किया जाना है और यह सदन की मौजूदा सौर ऊर्जा बुनियादी अवसंरचना का महत्वपूर्ण रूप से विस्तार करेगा। बयान में कहा गया है कि 500 किलोवाट संयंत्र को स्थापित किए जाने के लिए पुरानी 200 किलोवाट की सौर प्रणाली को हटाया जा रहा है। इसमें इतनी क्षमता है कि विधानसभा के सभी कार्य पूरी तरह सौर ऊर्जा से किए जा सकेंगे।बयान के अनुसार, इस पहल से बिजली बिल शून्य हो जाएगा, जिससे प्रति माह लगभग 15 लाख रुपये की बचत होगी और विधानसभा परिसर से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
