बेंगलुरू के पास तेल के गोदाम में आग लग गई
बेंगलुरु, मंगलवार, 13 मई 2025। बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला में मंगलवार को तड़के शेल तेल एवं गैस कंपनी के गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को तड़के तीन बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद दमकल के 10 वाहनों को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘आग बुझाने का कार्य जारी है और आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है।’’
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
