आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
शिवपुरम (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 13 मई 2025। पालनाडु जिले में मंगलवार को दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नरसारावपेटा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के नागेश्वर राव ने बताया कि दुर्घटना सुबह उस समय हुई जब पपीते लेने जा रहा एक खाली वाहन नारियल से लदे ट्रक से टकरा गया। ट्रक राजमुंदरी से कर्नाटक के बेल्लारी जा रहा था। राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।’ पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय सड़क खाली थी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
