आईएलटी20 का चौथा सत्र दो दिसंबर से
दुबई, बुधवार, 14 मई 2025। डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा । आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की । यह लीग चार जनवरी 2026 तक चलेगी । आम तौर पर यह टूर्नामेंट जनवरी फरवरी में खेला जाता है लेकिन अगले साल फरवरी मार्च में आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप होना है । पिछले सत्र में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था । अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष और आईएलटी20 के चेयरमैन खालिद अल जरूनी ने कहा ,‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 का चौथा सत्र यूएई के राष्ट्रीय दिवस ईद अल एतिहाद से शुरू होगा ।’ पिछले सत्र में सैम कुरेन, शाइ होप, फजलहक फारूकी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड वॉर्नर और राशिद खान समेत कई सितारा खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
