डॉ़ अजय कुमार ने यूपीएससी अध्यक्ष का पद संभाला
नई दिल्ली, गुरुवार, 15 मई 2025। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने आज संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी के अध्यक्ष पद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने उन्हें शपथ दिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद डॉ. अजय कुमार ने अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय से एप्लाइड इकोनॉमिक्स में एमएस और मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। उन्हें 2019 में एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि भी प्रदान की गई थी।
डॉ. कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा-आईएएस के 1985 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। तीन दशक से अधिक के अपने करियर के दौरान उन्होंने केरल सरकार के साथ-साथ केंद्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। केरल में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रबंध निदेशक तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव पद पर काम किया जबकि केंद्र सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी निदेशक, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव, रक्षा उत्पादन सचिव जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। डॉ. कुमार ने अंतिम कार्यकाल के रूप में रक्षा मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्य किया।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
