महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत
रत्नागिरि, सोमवार, 19 मई 2025। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सोमवार को एक कार के जगबुड़ी नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रत्नागिरी पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब कार सवार मुंबई से देवरुख अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर जगबुड़ी नदी में गिर गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों की पहचान मेधा परमेश पराडकर, सौरभ परमेश पराडकर, मिताली विवेक मोरे, निहार विवेक मोरे और श्रेयस राजेंद्र सावंत के रूप में हुई है।जो मुंबई के निवासी थे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
