खुफिया ब्यूरो के प्रमुख तपन कुमार डेका को एक साल का सेवा विस्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 मई 2025। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन कुमार डेका को मंगलवार को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया जो जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी मिली। डेका हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खुफिया ब्यूरो के निदेशक के रूप में डेका की सेवा में एक वर्ष के विस्तार को मंजूरी दे दी है जो 30 जून 2025 से लागू होगी।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
