मोदी ने किया मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण
भोपाल, गुरुवार, 22 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के 103 अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण के दौरान मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नर्मदापुरम में उपस्थित रहे। राज्य के जिन छह रेलवे स्टेशनों का आज लोकार्पण हुआ है, उसमें एक नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त राज्य के कटनी, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम स्टेशन का भी लाेकार्पण हुआ। इस दौरान राजस्थान के बीकानेर में दिए गए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश के इन विभिन्न स्टेशनों पर लोगों को वहां की संस्कृति का अहसास होगा। इसी क्रम में उन्होंने मध्यप्रदेश के ओरछा स्टेशन का जिक्र करते हुए कहा कि ओरछा स्टेशन पर भगवान राम की आभा का अहसास होगा। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच की पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का भी जिक्र किया।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
