किश्तवाड़ में सुरक्षा बल, आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद
जम्मू, गुरुवार, 22 मई 2025। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि चटरू के सिंहपुरा इलाके में आतंकवादियों और पुलिस तथा सेना की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, 'ऑपरेशन त्राशी में आज सुबह किश्तवाड़ के चटरू में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी। गोलीबारी में हमारे एक बहादुर जवान को गंभीर चोटें आईं और बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद जवान ने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त सैनिकों को बुलाया गया है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
