विधान सभा में स्वर्गीय व्यास को पुष्पांजलि
जयपुर, शुक्रवार, 23 मई 2025। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की। देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय व्यास ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया श्री व्यास ने राजस्थान विधान सभा की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा , वरिष्ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्तम शर्मा, उप सचिव श्री सुशील कुमार शर्मा एवं स्व. व्यास के परिजन श्री दिनेश व्यास सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय व्यास 20 मार्च 1972 से 18 जुलाई 1977 तक विधान सभा के चौथे अध्यक्ष रहे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
