पाका वेंकट सत्यनारायण ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
नई दिल्ली, बुधवार, 28 मई 2025। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पाका वेंकट सत्यनारायण को सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी। राज्यसभा सचिवालय ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सभापति ने श्री सत्यनारायण को संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय में शपथ दिलायी। सत्यनारायण आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के सांसद के रूप में निर्विरोध चुना गया है। इससे पहले, वह वर्ष 2018 से 2021 तक भाजपा आंध्र प्रदेश में पार्टी उपाध्यक्ष थे। इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, सदन के महासचिव पी सी मोदी और भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के लक्ष्मण तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
Similar Post
-
तमिलनाडु में निर्वाचन आयोग ने 1,262 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त कीं
चेन्नई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिक ...
-
बिहार : तेजस्वी ने राज्य सरकार पर लगाया वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
पटना, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
-
मायावती ने कार्यकर्ताओं को महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा
लखनऊ, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्र ...
