राजस्थान : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिलाओं को मिलेंगी कई सौगात
जयपुर, गुरुवार, 29 मई 2025। राजस्थान सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को महिलाओं को कई सौगात देने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, सरकार इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। बयान में बताया गया कि अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में 150 कालिका यूनिट को हरी झंडी दिखाई जाएगी, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 32,755 बालिकाओं को प्रत्यक्ष राशि हस्तांतरित की जाएगी, 16,944 बालिकाओं को एसटी प्री मैट्रिक, 152 बालिकाओं को सफाई कामगार प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति और बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत 30 हजार छात्राओं को फीस पुनर्भरण राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। बयान के मुताबिक, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में राशि हस्तांतरण व लखपति दीदी ऋण योजना में 1800 लाभार्थियों को ऋण दिया जाएगा और 6489 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत दो हजार छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
बयान में बताया गया कि कार्यक्रम में स्वस्थ नारी चेतना अभियान, गर्भावधि मधुमेह के प्रबंधन कार्यक्रम के प्रथम चरण में 10 जिलों में सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में चार कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षा विद्यालय, दो जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यहां एक बैठक में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर द्वारा महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार भी आधी आबादी को सशक्त करने के लिए कल्याणकारी योजनाएं जारी रखे हुए है।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
