दिल्ली आबकारी नीति मामला: केजरीवाल ने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अदालत का रुख किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 मई 2025। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को अदालत का रुख किया। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर सुनवाई की अगली तारीख चार जून तक जवाब मांगा। केजरीवाल के वकील ने अदालत को बताया कि उनके पासपोर्ट की अवधि 2018 में समाप्त हो गई थी और उन्होंने 10 साल के लिए इसके नवीनीकरण की अपील करते हुए आवेदन दिया है। इस बीच, सीबीआई ने न्यायाधीश से कहा कि वह कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने पर बहस के लिए तैयार है। रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच सीबीआई कर रही है जबकि ईडी धनशोधन के एक मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
