दिल्ली की मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे चल रहे मीडिया के पांच वाहन हरिद्वार के निकट दुर्घटनाग्रस्त
नई दिल्ली, रविवार, 01 जून 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा को कवर करने के लिए हरिद्वार जा रहे मीडियाकर्मियों को ले जा रहे कम से कम पांच वाहन रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से कुछ किलोमीटर दूर सुबह लगभग 10 बजे हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गुप्ता अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार के दो दिवसीय दौरे के लिए शालीमार बाग स्थित अपने आवास से रवाना हुईं। खबरों के अनुसार, गुप्ता के काफिले में शामिल एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके परिणामस्वरूप काफिले के पीछे चल रही मीडिया की पांच गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने हालांकि इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि दोषी चालक मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा नहीं था।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
