राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली, एक जुलाई को होगी जिरह
सुलतानपुर (उप्र), सोमवार, 02 जून 2025। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुलतानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में विचाराधीन मानहानि मामले की सुनवाई सोमवार को एक अधिवक्ता के निधन पर वकीलों के कार्य से अनुपस्थित रहने की वजह से टल गई। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने यहां बताया कि अधिवक्ता कमल श्रीवास्तव का निधन होने पर बार एसोसिएशन के शोक प्रस्ताव के कारण वकीलों ने आज न्यायिक कार्य नहीं किया। इसकी वजह से मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख एक जुलाई नियत की है।
भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मिश्रा का आरोप था कि वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में पिछली सुनवाई 28 अप्रैल को हुई थी। वादी पक्ष ने कोतवाली देहात के पीताम्बरपुर कलां निवासी अनिल मिश्रा को गवाह के रूप में पेश किया था। गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने गवाह से जिरह शुरू की थी। जिरह आगामी एक जुलाई को भी जारी रहेगी।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
