जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान भी जुमला साबित हुआ: आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 जून 2025। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 'जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान' का वादा किया गया था वह भी जुमला साबित हुआ। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स कर मंगलवार को कहा, 'जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान दिल्ली में भाजपा द्वारा दी गई यह चुनावी गारंटी भी एक जुमला साबित हुई। दिल्ली का मज़दूर, घरेलू कामगार, रिक्शाचालक और दिहाड़ी मज़दूर जिनकी मेहनत से देश की राजधानी चलती है, आज उन्हीं की झुग्गियाँ बेदर्दी से बुलडोज़र के नीचे कुचली जा रही हैं। सिसोदिया ने कहा कि जिन विधायकों को जनता ने चुना था, वो आज कहाँ हैं? न जवाब मिल रहा है, न ज़मीन पर कोई दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि झुग्गियों में दी जाने वाली बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ तो छोड़िए, अब तो मेहनत से बनाई गई छत भी इनसे छीन ली गई है। क्या यही है 'सबका साथ, सबका विकास' आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कल आरोप लगाया था कि भाजपा की कथनी और करनी में सदा से ही अंतर रहा है। भाजपा ने गरीब झुग्गी वालों से चुनाव से पहले पक्का मकान देने का वादा किया था और अब जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है, तो मकान देने के बजाय उनकी झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर इन गरीब लोगों को घर से बेघर कर रही है।
Similar Post
-
तमिलनाडु में निर्वाचन आयोग ने 1,262 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त कीं
चेन्नई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिक ...
-
बिहार : तेजस्वी ने राज्य सरकार पर लगाया वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
पटना, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
-
मायावती ने कार्यकर्ताओं को महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा
लखनऊ, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्र ...
