धनखड़ चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 जून 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच जून से सात जून तक चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि यात्रा के दौरान श्री धनखड़ की पत्नी और डॉ. सुदेश धनखड़ भी साथ होंगी। उप राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से भी संवाद करेंगे। डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना एक दिसंबर, 1985 को बागवानी, वानिकी और संबंधित विषयों के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
Similar Post
-
तमिलनाडु में निर्वाचन आयोग ने 1,262 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त कीं
चेन्नई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिक ...
-
बिहार : तेजस्वी ने राज्य सरकार पर लगाया वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
पटना, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
-
मायावती ने कार्यकर्ताओं को महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा
लखनऊ, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्र ...
