शिक्षामित्रों का ‘दो जून की रोटी का संघर्ष’ सच में चिंताजनक : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 04 जून 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को शिक्षा मित्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने सोमवार को ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा “प्रयागराज में शिक्षा चयन बोर्ड के सामने बेसिक शिक्षक के अभ्यर्थियों और लखनऊ के इको गार्डन में प्रदेश भर के शिक्षामित्रों के दो जून को ‘दो जून की रोटी के संघर्ष’ का प्रदर्शन सच में चिंताजनक है क्योंकि एक तरफ सात सालों से शिक्षा चयन बोर्ड की बेसिक शिक्षकों की रिक्तियां नहीं आई है और दूसरी तरफ शिक्षा मित्रों को मात्र 11 महीने ही वेतन मिलता है और वह भी केवल 10 हज़ार प्रति माह।”
उन्होंने कहा कि “शिक्षामित्र जानते हैं कि रोटी को थाली की तरह बजाने से आवाज नहीं आती है, इसीलिए वे ‘सोती सरकार’ को जगाने के लिए गुहार-पुकार का भी सहारा ले रहे हैं।” यादव ने कहा कि जिनके भी परिवार हैं, केवल वही यह जानते हैं कि चंद पैसों में परिवार का गुजारा करना कितना मुश्किल होता है। सपा प्रमुख ने सिलसिलेवार पोस्ट में लिखा, “हम समस्त शिक्षक वर्ग और उनके परिवारों के साथ हैं, जिन सम्माननीय सेवानिवृत्त शिक्षकों का अपमान किया गया, उनके साथ भी हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके साथ हैं जिन्हें वेतन के नाम पर चंद पैसे मिल रहे हैं और उनके साथ भी हैं जो भाजपा सरकार आने के बाद कई साल से शिक्षक बनने का कभी न ख़त्म होने वाला इंतज़ार कर रहे हैं।”
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
