राजस्थान में अनेक स्थानों पर बारिश से मौसम बदला
जयपुर, बुधवार, 05 जून 2025। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक हिस्सों में कल से बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से भारी बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 86 मिलीमीटर बारिश जयपुर के दूदू में दर्ज की गई। बारिश से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
इसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बुधवार को एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की/मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। पांच जून को भी बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं आंधी बारिश होगी। छह जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
