केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गौतम कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 05 जून 2025। कांग्रेस ने बुधवार को राजेंद्र पाल गौतम को अपने अनुसूचित जाति विभाग का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गौतम ने पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया का स्थान लिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गौतम की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की। हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद गौतम ने अक्टूबर, 2022 में दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले साल छह सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह दिल्ली के सीमापुरी से विधायक रह चुके हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
