दिल्ली: रोहणी में इमारत ढही, दो लोगों के फंसे होने की आशंका
नई दिल्ली, बुधवार, 05 जून 2025। दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक इमारत ढह गई और उसके मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि रोहणी सेक्टर-7 में इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद पांच टीमों को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘शाम चार बजकर चार मिनट पर हमें घटना की जानकारी मिली। हमारी टीम मौके पर कार्य कर रही है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Similar Post
-
तमिलनाडु में निर्वाचन आयोग ने 1,262 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त कीं
चेन्नई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिक ...
-
बिहार : तेजस्वी ने राज्य सरकार पर लगाया वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
पटना, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
-
मायावती ने कार्यकर्ताओं को महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा
लखनऊ, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्र ...
