सामूहिक प्रयासों से भविष्य की पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को और हरा-भरा बनाया जा सकता है: मुर्मू
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 जून 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए उठाया गया हर कदम मायने रखता है तथा सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी को भविष्य की पीढ़ियों के लिए और अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है। मुर्मू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर लोगों से धरती की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराने तथा संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने को कहा। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पर्यावरण के लिए किया गया प्रत्येक कार्य फर्क पैदा करता है और हमारे सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी भावी पीढ़ियों के लिए अधिक हरी-भरी हो सकती है।’’ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 1973 से पांच जून को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच है।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
